In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

5 ऐसी किताबें जो हमें जरूर पढ़नी चाहिए

Posted on July 23, 2021 by admin

5 ऐसी किताबें जो हमें जरूर पढ़नी चाहिए – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा इंटरेस्टिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे किताबों के बारे में बताएंगे जो हमें अवश्य पढ़नी चाहिए। तो दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते हैं कि टॉप 5बेस्ट बुक्स कौन-कौन सी हैं? तो इस आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको जितनी भी किताबों के बारे में बताएंगे वह सभी किताबें लोकप्रिय तथा इनसे आपको कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा।

हमारे बीच में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें किताबें पढ़ने का बड़ा शौक होगा। यदि आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं और आपने इस आर्टिकल को ओपन किया है इसका मतलब साहब है आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। वैसे भी आज से कुछ वर्षों पहले जब सोशल मीडिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन टेलीविजन जैसे आधुनिक संसाधन नहीं थे तब लोग अपना टाइम पास किताबें पढ़कर करते थे। आज भी जितने लोग बुजुर्ग हैं वह सभी अपना टाइम पास करने के लिए किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।

Read More – इंटरनेट से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली जानकारी जो आपको अवश्य मालूम होना चाहिए

किताबें पढ़ने की ढेर सारे फायदे होते हैं। किताबें पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा तो यह होता है कि हम अपना टाइम पास आसानी से कर सकते हैं। किताबें पढ़ने का दूसरा फायदा यह होता है कि हम कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। वास्तव में आप कभी भी गौर करिए जिन लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है उनके पास दुनिया भर का ज्ञान अपने आप आ जाता है।

किताबें पढ़ने से मेरा मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी किताबें पढ़ते रहे। किताबें पढ़ते समय भी आपको यह चयन करना पड़ेगा कि हमें कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए। क्योंकि आज अच्छी तरह बुरी दोनों किताबें मार्केट में उपलब्ध है। यदि आप खराब किताब को पढ़ेंगे तो इससे आपका समय बर्बाद होगा। कौन सी किताब अच्छी है यह चयन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपकी इस मुश्किल समस्या को थोड़ा आसान कर देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे ही किताबों के बारे में बताएंगे जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

5 ऐसी किताबें जो हमें अवश्य पढ़ना चाहिए

तो साथियों अगर आप जानना चाहते हैं कि वह पांच किताबें कौन सी हैं जो हमें अवश्य पढ़ना चाहिए तो इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए। नीचे हम आपको उन किताबों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जो आपके लिए सबसे परफेक्ट तथा भरोसेमंद है।

Eat That Frog : (इट दैट फ्रॉग )

यदि आप अपने काम को कल के लिए टालते रहते हैं तो मेरा यकीन मानिए एक बार यह किताब पढ़ने के बाद आप अपने काम को पोस्टपोन करना भूल जाएंगे। इस किताब को मुख्य रूप से उन लोगों के लिए लिखा गया है जो अपना काम आज ना करने के बजाय उस काम को कॉल करने के लिए सोचते हैं। इस किताब के अंदर 21 ऐसे महत्वपूर्ण मोटिवेशनल मैसेज दिए गए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपका दिमाग पूरी तरह से बदल जाएगा। इस किताब को पढ़ने के बाद आप खुद के अंदर एक नया बदलाव देख पाएंगे। इसके बाद आप आज का काम आज करने की आदत बना सकते हैं।

The Power Of Habit : (द पावर ऑफ़ हैबिट )

यदि किसी व्यक्ति के अंदर ढेर सारी बुरी आदतें हैं और वह अपनी इन बुरी आदतों को बदलना चाहता है तो उसके इस काम में यह किताब बहुत ज्यादा सहायता करेगी। कई बार ऐसा होता है हमारे अंदर ढेर सारी बुरी आदतें अपने आप जन्म ले लेती हैं। हम इन बुरी आदतों को खुद से दूर करना चाहते हैं और इन्हें बदलना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाते। इस सिचुएशन में मैं आपको सलाह दूंगा आप इस किताब को एक बार जरूर पढ़िए। इस किताब में आपको ऐसे लोगों की कहानियां बताई जाएंगी जो बुरी आदतों से लड़कर एक अच्छे इंसान बने। यह किताब आपको ऑनलाइन मिल जाएगी आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Sochiye Or Amir Baniye : (सोचिये और अमीर बनिए )

यह किताब उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर जो अपने बिजनेस को नए मुकाम पर लेकर जाना चाहते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे इस किताब को लिखने में लगभग 20 वर्षों का रिसर्च किया गया है। इस किताब के अंदर आपको 13 ऐसे महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा आप जल्दी अमीर बन सकते हैं। ढेर सारे लोग ऐसे हैं जो इस किताब को पढ़कर आज हजारों लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस किताब के अंदर आपको ऐसे ऐसे तरीके बताए जाएंगे जिनके द्वारा आप बहुत कम समय में ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं और अमीर बन सकते हैं।

Babylon Ka Sabse Amir Aadmi : ( बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी )

यह किताब एक बहुत ज्यादा इंस्पायरिंग बुक है। यदि आप इस किताब को पढ़ेंगे तो आपके अंदर भी पैसे कमाने की एक अलग आग लग जाएगी। इस किताब को मुख्य रूप से बेबी लोन के सबसे अमीर आदमी के ऊपर लिखा गया है। इस किताब का मुख्य किरदार शुरू में बहुत गरीब रहता है उसके बाद उसने अपने कठिन परिश्रम और लगन के साथ लाखों करोड़ों रुपए की संपत्ति इकट्ठा कर ली। इस किताब को हमें इस तरह से मोटिवेशनल किताब समझ सकते हैं। यदि आप भी पैसे कमाना चाहते हैं और आपके अंदर जुनून की कमी है तो आप एक बार इस किताब को जरूर पढ़िए।

Rich Dad And Poor Dad : (रिच डैड एंड पुवर डैड )

इस किताब को 1966 में लांच किया गया था। यह एक बहुत ज्यादा इमोशनल स्टोरी बुक है। इस किताब के अंदर अमीर पिता तथा गरीब पिता के बीच अंतर बताया गया है। इस किताब में बताया गया है अमीर पिता अपने बच्चों को किस परिस्थिति में रखता है तथा गरीब पिता अपने बच्चों को किस परिस्थिति में रखता है। यदि आप चाहें तो इस किताब को ऑनलाइन खरीद कर इसे पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया टॉप फाइव बेस्ट बुक्स कौन-कौन सी हैं? आज इस आर्टिकल में हमने आपको उन किताबों के बारे में बताया जो किताबें हमें अवश्य पढ़ना चाहिए। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2022 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme