In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

2021 में यूट्यूब थम्बनेल बनाने के लिए 6 सबसे मजेदार ऐप्स

Posted on February 8, 2021 by admin

2021 में यूट्यूब थम्बनेल बनाने के लिए 6 सबसे मजेदार ऐप्स (6 UNIQUE YOUTUBE THUMBNAIL MAKER APPS FOR ANDROID 2021) – वीडियो थम्बनेल (Thumbnail) यूट्यूब वीडियो या किसी अन्य प्लेटफार्म पर अधिक से अधिक व्यूज पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि थम्बनेल काफी महत्वपूर्ण है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अच्छा और आकर्षक थम्बनेल बनाना बड़ा ही मुश्किल काम है।

इस आर्टिकल में हम आपको यूट्यूब वीडियो के लिए आधुनिक प्रकार की थम्बनेल बनाने वाले एप्लिकेशन और टूल्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने वीडियो के लिए आकर्षक थम्बनेल बना सकते हैं। यदि आप थंबनेल डिजाइन करने का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं हैं तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। नीचे बताए गए 6 एप्लिकेशन में से किसी एक का प्रयोग करके आप बेहतर और आकर्षक वीडियो थम्बनेल बना सकते हैं।

THUMBNAIL MAKER – CREATE BANNERS & CHANNEL ART

यह एक फ्री थंबनेल मेकर ऐप है, जिसे आप अपने डेस्कटॉप और स्मार्टफ़ोन पर उपयोग कर सकते हैं। इस थंबनेल मेकर ऐप का उपयोग करना बेहद आसान और दिलचस्प है। बिना किसी अनुभव के भी आप एक अनुभवी व्यक्ति की तरह नया आकर्षक थंबनेल डिजाइन कर सकते हैं। आप इस थंबनेल मेकर को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टाल कर सकते हैं। इंस्टाल करने के बाद इसे ओपन करना है और उन टेम्प्लेट की कैटेगरी को चुनना है जिस तरह की थम्बनेल आप बनाना चाहते हैं।

इस ऐप में बाइक, एंटरटेनमेंट, लर्निंग, टेक्नोलॉजी, जिम, ट्रैवेल और यहां तक ​​कि व्यूज सहित बीस से अधिक कैटेगरी दी गई है। प्रत्येक कैटेगरी में आपको फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर, लिंक्डइन और अन्य चैनल आर्ट्स के लिए कवर बनाने के लिए दर्जनों टेम्पलेट मिलेंगे।

CANVA – THUMBNAIL MAKER

Canva को इंटरनेट पर बेहतरीन डिज़ाइनर ऐप्स में से एक माना जाता है। इस एप्लिकेशन की मदद से आप आसानी से लोगो, बिजनेस कार्ड, निमंत्रण कार्ड, थंबनेल और कवर फ़ोटो डिजाइन कर सकते हैं। इस डिज़ाइन एप्लिकेशन का उपयोग फ्री में किया जा सकता है। इस एप्लिकेशन में इतना सरल सरल इंटरफ़ेस दिया गया है कि इस पर आप आसानी से काम कर सकते हैं।

इस एप्लिकेशन में पहले से टेम्पलेट दिया गया है जिससे आप बेहतर थंबनेल बना सकते हैं। इस थंबनेल मेकर का ब्राउज़र के माध्यम से ऑनलाइन यूज किया जा सकता है, साथ ही Android और iOS स्मार्टफोन में भी इंस्टाल किया जा सकता है। इस ऐप में सबसे पहले आपको एक अकॉउंट बनाना होगा फिर आप YouTube वीडियो के लिए आकर्षक थंबनेल बनाना शुरू कर सकते हैं।

PICMONKEY

PICKMONKEY एक ऑनलाइन थंबनेल मेकर ऐप है, जिसमें कई टेम्प्लेट, फ़िल्टर, ओवरले, फॉन्ट स्टाइल और फ़्रेम की सर्विस उपलब्ध है। जिसका उपयोग आप अपने वीडियो के लिए आकर्षक थंबनेल बनाने के लिए कर सकते हैं। यह ऐप आपके डिजाइनों को अधिक आकर्षक बनाने और फेस को खूबसूरती प्रदान करने की सुविधा के लिए काफी प्रसिद्ध है। मान लीजिए आपके पास एक YouTube चैनल है, जिसमें आप Vlogs पब्लिश कर रहे हैं।

उस स्थिति में यह एप्लिकेशन थंबनेल बनाने के लिए सबसे अच्छा है, जो आपके चेहरे की फोटो को खूबसूरत बना सकता है। यह एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी सेवा है, यही वजह है कि Pickmonkey एप के प्रीमियम पैकेज के लिए एक निश्चित राशि देना पड़ता है। PICKMONKEY सौ से अधिक फ्री डिजाइन किए गए थंबनेल प्रदान करता है, जिससे आप आसानी से अपने वीडियो के लिए सबसे अच्छा कवर बना सकते हैं। यह ऐप आसानी से ऑनलाइन, Android और iOS डिवाइस पर उपयोग किया जा सकता है।

FOTOR – THUMBNAIL MAKER

FOTOR एक मॉडर्न एप्लिकेशन है जो कई एडवांस फीचर्स प्रदान करता है। इसमें सभी प्रकार के आकर्षक थीम हैं, जिन्हें आप वीडियो की डिफरेंट कैटेगरी में एडजस्ट कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन में पहले से दी गई टेम्प्लेट और थीम के अलावा थीम को एडिट और कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी दी गई है।

थम्बनेल डिजाइन करने के बाद आप उसे अपने लोकल स्टोरेज या क्लाउड स्टोरेज में भी सेव कर सकते हैं। यह ऐप फ़ास्ट प्रोसेसिंग स्पीड और डिजाइन एलिमेंट्स के कारण काफी प्रसिद्ध हुआ है। Fotor ऐप आपको अपने वीडियो के लिए विशिष्ट परिदृश्यों (Specific Scenarios) के लिए टेम्पलेट भी प्रदान करता है।

FOTOJET

FOTOJET एक ऑनलाइन थंबनेल टूल है जिसका उपयोग ब्राउज़र के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है और आप इसे अपने विंडोज़ डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं। इस डिजाइनर एप्लिकेशन का उपयोग आसानी से कई सुविधाओं के लिए किया जा सकता है, जिसमें कोलाज मेकिंग, फोटो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग भी शामिल हैं। इस वेबसाइट को सबसे एडवांस फोटो एडिटिंग और थंबनेल बनाने वाले टूल्स में जगह दी गई है।

जो आपको जबरदस्त संख्या में व्यूज दिलाने में मदद कर सकता है। यह साइट थंबनेल, कोलाज और अन्य आर्ट वर्क के लिए पांच सौ से अधिक डिफरेंट टेम्पलेट डिजाइन प्रदान करती है। आप अपने वीडियो/ईवेंट के लिए एक उपयुक्त टेम्पलेट चुन सकते हैं और इसे डैशबोर्ड में एडिट कर सकते हैं। यदि आप तीन चरणों में हाई क्वालिटी थंबनेल बनाना चाहते हैं, तो आप इस ऐप का जरूर प्रयोग करें।

BACKGROUNDER

BACKGROUNDER ऐप आपको प्रोफेशनल आर्ट वर्क डिज़ाइन करने की अनुमति देता है, जिसमें Avtar, Logo, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर के लिए थंबनेल शामिल हैं। यह एप्लिकेशन उपयोग करने में बहुत आसान है और प्रोफेशनल और व्यक्तिगत उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त है। इसका इंटरफेस बेहद ही सरल है। BACKGROUNDER के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको यूनिक टेम्पलेट डिजाइन प्रदान करता है। आप इस एप्लिकेशन का उपयोग ब्राउज़र के माध्यम से भी कर सकते हैं।

जो भी रीडर इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि इन थंबनेल मेकर ऐप में से किसी एक का प्रयोग करके आप आकर्षक थम्बनेल तैयार कीजिए और अपने यूट्यूब वीडियो पर लगाकर ऑर्गेनिक ट्रैफिक प्राप्त करने का प्रयास करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2022 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme