In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

अपने फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें

Posted on June 1, 2021 by admin

अपने फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अपने मोबाइल फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें? अगर आप अपने मोबाइल फोन से डेस्कटॉप को कंट्रोल करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। इन आसान स्टेप के द्वारा आप अपने मोबाइल फोन से अपने कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल का टाइटल पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि आज इस आर्टिकल में हम आपको क्या बताने जा रहे हैं। आप में से बहुत से लोग हैरान होंगे कि आखिर हम अपने मोबाइल फोन से कंप्यूटर को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है वर्तमान समय पूरी तरह से टेक्नोलॉजी का समय है। आज के जमाने में कोई भी काम असंभव नहीं है। आज के समय में ढेर सारी टेक्नोलॉजी डेवलप कर ली गई है। इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हम असंभव काम को भी संभव कर सकते हैं।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अपने भारी-भरकम कंप्यूटर को हैंडल कर सकते हैं। अब यह बिल्कुल संभव है। अब आप अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने डेस्कटॉप को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपका डेस्कटॉप आपके हाथ से दूर रखा है और आप उसे अपने स्मार्टफोन की मदद से ऑपरेट करना चाहते हैं तो यह सब सुविधा आपको मिल जाएगी। बस इसके लिए आपको हमारा आर्टिकल पूरा आखिरी तक पढ़ना पड़ेगा।

मोबाइल फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें ?

अगर आपको नहीं पता कि मोबाइल फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें? तो टेंशन ना लें। बस नीचे बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करते जाए। नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपने मोबाइल फोन से अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को हैंडल कर सकते हैं।

हमारे स्मार्टफोन में डायरेक्ट कोई फीचर नहीं दिया जाता जिस फीचर का इस्तेमाल करके हम अपने मोबाइल फोन से कंप्यूटर को हैंडल कर सके। मोबाइल फोन से कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए हमें एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।

सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है। गूगल प्ले स्टोर में आपको chrome remote desktop लिखना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर क्रोम रिमोट डेस्कटॉप नाम का एक एप्लीकेशन दिखाई देगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आपको इस एप्लीकेशन को अपने फोन में डाउनलोड करना है और इसे इंस्टॉल कर देना है।

अब आपको अपने कंप्यूटर के गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है। क्रोम ब्राउज़र में आपको एक chrome-extension का ऑप्शन मिलता है। आपको chrome-extension को ओपन करना है।

यहां पर आपको रिमोट डेस्कटॉप लिखना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रिमोट डेस्कटॉप नाम का एक गूगल एक्सटेंशन मिल जाएगा। आपको इस एक्सटेंशन को डाउनलोड करना है।

अब आपको अपने क्रोम ब्राउज़र के एप्लीकेशन सेशन में जाना है। स्क्रीन पर आपको क्रोम रिमोट डेस्कटॉप नाम का एक एप्लीकेशन सर्च करना है। जब यह एप्लीकेशन आपको मिल जाए तो आप इसे ओपन कर ले।

अब आपको अपने पीसी के माय कंप्यूटर वाले ऑप्शन में जाना होगा। यहां पर आपको गेट स्टार्ट नाम की एक बटन दिखाई दे रही होगी। आपको इस बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपका क्रोम रिमोट डेस्कटॉप टेंशन एक्टिवेट हो जाएगा और यह कनेक्ट हो जाएगा।

अब आपसे एक पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जा रहा होगा। यहां पर आप अपनी सुविधा अनुसार कोई भी पासवर्ड बना सकते हैं।

बस इतना काम यहीं पर खत्म कर देना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल फोन ऑन करना है। मोबाइल फोन में आपने जो क्रोम रिमोट डेस्कटॉप डाउनलोड किया था आपको उस एप्लीकेशन को ओपन करना है।

जब आपको अपने मोबाइल फोन में क्रोम रिमोट एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो होम स्क्रीन पर आपको ढेर सारी ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। स्क्रीन में आपको एक कंप्यूटर ऑप्शन दिखाई देगा  आपको कंप्यूटर ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा। यहां पर आपको वह पासवर्ड एंटर करना है जो पासवर्ड आपने कुछ देर पहले अपने कंप्यूटर पर बनाया था।

जैसे ही आप पासवर्ड एंटर करेंगे तुरंत आपका मोबाइल फोन आपके कंप्यूटर के साथ कनेक्ट हो जाएगा। इस प्रकार आप आसानी से अपने मोबाइल फोन से कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकते हैं।

अब आप अपने मोबाइल फोन पर कंप्यूटर का पूरा इंटरफेस देख पाएंगे। आप अपने मोबाइल फोन पर जो भी करेंगे वह सब आपके कंप्यूटर पर होगा।

निष्कर्ष

तो यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया अपने मोबाइल फोन से डेस्कटॉप को कैसे कंट्रोल करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2022 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme