दुनिया का 5 सबसे खूबसूरत जगह – आप सब तो जानते ही हैं ,कि हमारा पृथ्वी कितना बड़ा है ।और यहां पर घूमने के लिए कितने सारे सुंदर-सुंदर जगह मौजूद है। हमारे पृथ्वी में बहुत सारे पर्यटक स्थल, अजूबे, झील ,नदियां, पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तट इत्यादि मौजूद है जो कि अपनी सुंदरता से लोगों का मन मोह लेते हैं ।आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अलग-अलग और मनमोहक जगहो पर घूमना अच्छा लगता है, जिसके कारण वह इंटरनेट पर नई नई खूबसूरत और घूमने लायक जगहो का तलाश करते रहते हैं।
यदि आपको भी नए-नए जगहों पर घूमने का शौक है, तो दुनिया में खूबसूरत जगहो की कमी नहीं है ।दुनिया में ऐसे बहुत सारे जगह है जो कि अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के अंतर्गत दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको काफी अच्छा लगेगा। तो आइए बिना समय गवाएं उन जगहो के बारे में जानते हैं।
Read More – 5 ऐसी किताबें जो हमें जरूर पढ़नी चाहिए
दुनिया का 5 सबसे खूबसूरत जगह:-
नॉर्दन लाइट्स:-
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहो की लिस्ट में से सबसे पहले हैं नॉर्दन लाइट्स। नॉर्दन लाइट्स आइसलैंड में मौजूद है। आइसलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा और बहुत से लोगों को इसके बारे में तो पता ही है, क्योंकि आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। आइसलैंड का वातावरण और रंगीन नदियां, और पर्वत लोगों को दीवाना बना देता है। और आइसलैंड का सबसे खूबसूरत जगह है नॉर्दन लाइट्स। यह जगह इतना खूबसूरत है कि लोग खास करके इस जगह की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए आते हैं।
बोरा बोरा आईलैंड:-
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में बोरा बोरा आईलैंड भी शामिल है। यह पोलिनेशिया में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत आईलैंड है। और यह आईलैंड पूरी तरह से लैगून और बैरिया रीफ से घिरा हुआ है। और तो और इस आईलैंड को दुनिया के सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में भी माना जाता है। यहां पर वॉइट बीच, एक्वा लगून और खूबसूरत लग्जरी होटल्स मौजूद है। इस जगह की खूबसूरती के कारण ही हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।
टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार:-
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जगह हमारे भारत में भी हैं जो कि है टी गार्डन ऑफ मुन्नार। टी गार्डन ऑफ मुन्नार हमारे भारत देश के केरल राज्य में स्थित है। केरल को तो वैसे भी भारत का खूबसूरत राज्य कहा जाता है और यहां का मुन्नार इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। समुद्र तट से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर चारों ओर बस हरियाली ही हरियाली दिखाती है। यही कारण है कि मुन्नार का टि गार्डन देखने लायक जगह है। इसीलिए इस जगह का प्राकृतिक खूबसूरत नजारा लोगों के मन को मोह लेता है।
नियाग्रा फॉल्स:-
नियाग्रा फॉल्स दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहो के लिस्ट में शामिल है। नियाग्रा फॉल्स अमेरिका में स्थित है। एक प्रकार का वाटरफॉल हैं, जिसकी खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह वाटरफॉल जमीन से लगभग 167 फीट की ऊंचाई से बहता है। 167 फीट की ऊंचाई से बहने वाला यह वाटरफॉल सर्दियों में जम जाता है जिसके कारण इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इसकी खूबसूरती लोगों को अपने ओर आकर्षित करती है ,इसी कारण हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।
बागान के मंदिर:-
भगवान का मंदिर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह मंदिर म्यांमार में स्थित है। म्यांमार का प्राचीन शहर बागान दुनिया की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस जगह पर सैकड़ों मंदिर स्थित है ,जो कि बहुत ज्यादा खूबसूरत है ,और इनकी खूबसूरती को देखने के लिए ही दुनिया भर से बहुत सारे लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। इन मंदिरों का निर्माण सन 1105 में हुआ था। बौद्ध लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण जगहों में से एक था। यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपके लिए यह जगह काफी अच्छा है।