ब्लॉगिंग में सक्सेस होने के लिए फॉलो कीजिए 5 टिप्स – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपोर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं नए ब्लॉगर के लिए बेस्ट ब्लॉगिंग टिप्स कौन सी है? अगर आप जानना चाहते हैं टॉप फाइव टिप्स फॉर न्यू ब्लॉगर तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन टिप्स को फॉलो करके कोई भी नया ब्लॉगर आसानी से एक प्रोफेशनल ब्लॉगर बन सकता है।
आज हमारे देश में बहुत से लोग ब्लॉगिंग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ब्लॉगिंग ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसकी सहायता से आप घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं। आज देश में ऐसे अनेक साक्षात उदाहरण हैं जो खुद ब्लॉगिंग के साथ आगे लाखों रुपए कमा रहे हैं। भारत में ब्लॉगिंग का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। ब्लॉगिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि ब्लॉगिंग करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती आप अपने घर पर अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर ब्लागिंग कर सकते हैं और हजारों रुपए कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग में सक्सेस होने के लिए फॉलो कीजिए 5 टिप्स
ब्लागिंग में एक बात हमेशा देखी गई है जो ब्लॉगर अपने एक वेबसाइट को सफल बना लेता है उसके बाद वह चाहे जितनी वेबसाइट बनाए उसकी हर एक वेबसाइट सफल होती चली जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है एक वेबसाइट को अपडेट करने में लोगों को इतना अनुभव मिल जाता है कि वह दोबारा कोई नई वेबसाइट बनाए तो उन्हें कोई समस्या नहीं होती। आमतौर पर जितने भी नए ब्लॉगर होते हैं उन्हें ब्लॉगिंग करने में बहुत समस्याएं होती हैं। बहुत से लोग तो सफल न होने के कारण ब्लॉगिंग छोड़ देते हैं।
आज का हमारा यह आर्टिकल मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो ब्लॉगिंग की फील्ड में नए हैं और जिन्हें ब्लॉगिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है जो अभी ब्लॉगिंग की फील्ड में नई किस्मत आजमा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत हेल्पफुल साबित होने वाला है। आज इस आर्टिकल में हम आपको टॉप 5 टिप्स बताएंगे। इन टिप्स के द्वारा आप एक सफल ब्लॉगर बन सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं टॉप फाइव ब्लॉगिंग टिप्स फॉर न्यू ब्लॉगर कौन-कौन से हैं? नीचे की जानकारी को ध्यान से पढ़िए। नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करके आप एक सफल ब्लॉगर बन सकते हैं।
Blog की कैटेगरी डिसाइड करें
एक सफल ब्लॉगर बनने के लिए सबसे पहले आपको यह सोचना होगा आप किस टॉपिक पर अपना ब्लॉग लिखना चाहते हैं। टॉपिक सिलेक्ट करने में कभी भी जल्दी बाजी ना करें। आपको जिस टॉपिक पर अच्छा नॉलेज हो और आप जिस टॉपिक में इंटरेस्टेड हो सिर्फ वही टॉपिक सेलेक्ट करें। आमतौर पर लोग टॉपिक सेलेक्ट करने में ही सबसे बड़ी गलती करते हैं।
अगर आप अच्छा टॉपिक सेलेक्ट नहीं कर पाएंगे तो आप उस टॉपिक पर अच्छे ब्लॉग भी नहीं लिख पाएंगे। एक तरह से कहा जाए तो ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए सबसे पहला कदम एक अच्छा टॉपिक सेलेक्ट करना है।
कीवर्ड रिसर्च करें
यह ब्लॉगिंग में सफल होने का दूसरा सबसे बड़ा कदम है। आपके आर्टिकल पर कितना ट्रैफिक आएगा यह आपके आर्टिकल के कीवर्ड पर निर्भर करता है। जब आप अपने ब्लॉग की कैटेगरी सिलेक्ट कर ले तो इसके बाद आपको एक टॉपिक सेलेक्ट करना है। आपको उसी टॉपिक पर अपना आर्टिकल लिखना है। आर्टिकल बीच बीच में आपको कुछ कीवर्ड भी लगाने होंगे ताकि उस पर ट्रैफिक आए। कीवर्ड सर्च करने के लिए आज इंटरनेट पर ढेर सारे ऑनलाइन टूल उपलब्ध है। आप किसी भी ऑनलाइन टूल की सहायता से कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।
How To से संबंधित आर्टिकल लिखें
यह एक प्रकार का गुरु मंत्र है। अगर आप इस नियम को फॉलो कर लें तो मेरा यकीन मानिए आप दोगुना ट्रैफिक पा सकते हैं। जब भी आप आर्टिकल लिखे आर्टिकल के टाइटल हाउ टू शब्द जरूर जोड़ दें। आमतौर पर यह देखा गया है लोग जब भी गूगल क्रोम ब्राउजर में सर्च करते हैं तो उसे हाउ टू से स्टार्ट करते हैं। हाउ टू एक बहुत ही यूनिक कीवर्ड है जिसके द्वारा आप अच्छा ट्रैफिक प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिदिन आर्टिकल लिखे
आमतौर पर जितने भी ब्लॉगर असफल होते हैं उनकी असफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि वह नियमित रूप से ब्लागिंग नहीं करते हैं। जब लोग ब्लॉगिंग शुरू करते हैं तो प्रतिदिन आर्टिकल अपलोड करते हैं। शुरुआत में लोग एक दिन में ढेर सारे आर्टिकल अपलोड करते हैं। इसके बाद जैसे ही ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है लोग प्रतिदिन आर्टिकल अपलोड करना बंद कर देते हैं।
वेबसाइट की रैंकिंग गिरने का सबसे मुख्य कारण यही है कि लोग नियमित रूप से ब्लागिंग नहीं करते। अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा आप चाहे एक आर्टिकल अपलोड करें लेकिन प्रतिदिन आर्टिकल अपलोड करें। अगर आप प्रतिदिन अपलोड करेंगे तो गूगल में नजरों में आपकी वेबसाइट की इमेज बढ़ेगी।
वेबसाइट को प्रमोट करें
कुछ वर्षों पहले जब टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा डेवलप नहीं थी तब अपनी वेबसाइट को प्रमोट करना बहुत मुश्किल होता था। आज के समय में ढेर सारी नई नई टेक्नोलॉजी डेवलप गई है जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट को प्रमोट कर सकते हैं। वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए आप सोशल मीडिया मार्केटिंग ईमेल मार्केटिंग यूट्यूब पिंटरेस्ट इत्यादि प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट को प्रमोट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो यह आपके लिए कुछ आसान टिप्स थी। इन टिप्स को फॉलो करके आप एक प्रोफेशनल ब्लॉगर बन सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया टॉप फाइव बेस्ट ब्लॉगिंग टिप्स फॉर न्यू ब्लॉगर। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।