In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

गूगल क्रोम ब्राउजर के बेस्ट हिडेन फीचर्स

Posted on May 28, 2021 by admin

गूगल क्रोम ब्राउजर के बेस्ट हिडेन फीचर्स – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत हैरान कर देने वाली जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको गूगल क्रोम ब्राउज़र के टॉप फाइव बेस्ट हिडेन फीचर्स के बारे में बताएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं गूगल क्रोम ब्राउज़र के हिडन फीचर्स कौन-कौन से हैं? आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए।

गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल आप सभी करते होंगे। गूगल क्रोम ब्राउजर वर्तमान समय का सबसे लोकप्रिय तथा सबसे भरोसेमंद सर्च इंजन है। हालांकि मार्केट में समय-समय पर अन्य कई सर्च इंजन ब्राउज़र भी आए लेकिन कोई भी सर्च इंजन ब्राउजर गूगल की टक्कर नहीं ले पाया। गूगल सर्च ब्राउज़र की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज से कुछ वर्षों पहले तक गूगल क्रोम ब्राउजर सिर्फ एक सर्च इंजन का काम करता था। आज गूगल क्रोम ब्राउज़र के पास 20 से भी ज्यादा खुद के एप्लीकेशन है। आप जो लोकप्रिय गूगल मैप गूगल लेंस जीमेल गूगल फाइल्स गूगल डुओ जैसे एप्लीकेशन देखते हैं यह गूगल के द्वारा ही बनाए गए हैं।

गूगल क्रोम ब्राउजर के बेस्ट हिडेन फीचर्स 

आज इस दुनिया में लगभग हर किसी के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। जिस व्यक्ति के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होता है उस व्यक्ति के फोन में गूगल क्रोम ब्राउज़र जरूर होता है। गूगल क्रोम ब्राउज़र आपको हर फोन की होम स्क्रीन में देखने को मिल जाएगा। हममें से हर कोई प्रतिदिन गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करके कुछ ना कुछ जरूर सर्च करते हैं। लेकिन दोस्तों क्या आपको मालूम है गूगल क्रोम ब्राउज़र में हमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है।

गूगल एप्लीकेशन के अंदर ढेर सारे हैरतअंगेज फीचर है। अगर आप इन फीचर के बारे में जान गए तो आप इंटरनेट इस्तेमाल करने के आनंद को और डबल कर सकते हैं। आपने इन फीचर्स का इस्तेमाल कर लिया तो आप अपने मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए शुरू करते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर के हिडेन फीचर्स कौन-कौन से हैं?

अगर आप जानना चाहते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर के हिडेन फीचर्स कौन-कौन से हैं? तो नीचे की जानकारी को ध्यान से पढ़ें। नीचे हम आपको गूगल क्रोम ब्राउज़र के कुछ हिडन फीचर्स तथा उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Chrome Theme

गूगल क्रोम ब्राउजर में जब भी हम कुछ सर्च करते हैं या गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करते हैं हमें एक नॉर्मल थीम दिखाई देती है। यह थीम ऑलरेडी गूगल क्रोम ब्राउजर के द्वारा सेट की जाती है। अगर आप एक सिंपल थीम का इस्तेमाल करके बोर हो गए हैं तो आप इस थीम को चेंज भी कर सकती हैं। अगर आप क्रोम थीम को चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेब स्टोर में जाना होगा। वेब स्टोर में आपको थीम लिखकर सर्च करना है।

आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर ढेर सारी थीम दिखाई देंगी। आप इनमें से अपने मनपसंद किसी भी थीम को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद जब आप इसे एक्टिवेट करेंगे तो आप देख पाएंगे आपके गूगल क्रोम ब्राउजर का इंटरफ़ेसेज पूरी तरह से बदल चुका है। यह देखने में पहले से भी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा होगा।

Do not Trace

यह बात तो आप सभी को पता होगी गूगल क्रोम ब्राउजर पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है। हम गूगल क्रोम ब्राउज़र में जो भी सर्च करते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर उसे सर्च हिस्ट्री में सेव कर लेता है। गूगल हमें उसी से जुड़े कीवर्ड कई हफ्तों तक दिखाता रहता है। कई बार ऐसा होता है हम अपने फोन में कुछ बहुत प्राइवेट चीज सर्च करना चाहते हैं। इस सिचुएशन में आप do not trace को एक्टिवेट कर सकते हैं। अगर आपने डू नोट ट्रेस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया तो आप चाहे गूगल क्रोम ब्राउजर में जो भी सर्च करें इसे आपके सिवा कोई भी नहीं देख पाएगा स्वयं गूगल भी नहीं।

जब आप गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करेंगे राइट साइड में आपको तीन लाइन दिखाई दे रही होंगी। आपको इन तीन लाइन पर क्लिक करना है। सबसे नीचे आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी ऑप्शन मिल जाएगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको डू नॉट ट्रेस देखने को मिल जाएगा इसे आप इनेबल कर दे।

बंद टैब को दोबारा ओपन करें

कई बार ऐसा होता है हम इंटरनेट पर कुछ सर्च कर रहे होते हैं। सर्च करते-करते हम बहुत गहराई तक चले जाते हैं। फिर हमसे गलती से कोई बटन दब जाती है और हमने जो सर्च किया था वह सब कुछ कट जाता है। अगर आप इसे फिर से दोबारा सर्च करेंगे तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । इसी समस्या से बचने के लिए आपको अपने कंप्यूटर की शिफ्ट बटन के साथ R बटन को प्रेस करना है। इतना करते ही आपके ब्राउज़र पर वह पेज ओपन हो जाएगा जो आपने कुछ देर पहले ओपन किया था।

Incognito Tab

अगर आप चाहते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर में आप जो कुछ सर्च कर रहे हैं वह कोई भी ना देख पाए। तो इसके लिए आप इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपने इस ऑप्शन को एक्टिवेट कर दिया तो आप अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र में जो भी सर्च करेंगे उसे आपके सिवा कोई भी नहीं देख पाएगा और यह सर्च हिस्ट्री में भी नहीं सेव होगा।

अपने गूगल क्रोम ब्राउजर की सेटिंग एंड प्राइवेसी में जाकर आप इनकॉग्निटो मोड को ऑन कर सकते हैं।

Offline Page Saving System

दोस्तों कई बार ऐसा होता है हम इंटरनेट ब्राउज़र पर कोई बहुत काम की चीज सर्च करते हैं। तभी अचानक हमारे फोन का इंटरनेट कनेक्शन डाउन हो जाता है और वह पेज डिस्कनेक्ट हो जाता है। इसके बाद फिर से आपको उस पेज को ओपन करना पड़ेगा जिसमें ढेर सारा समय बर्बाद होगा। और हो सकता है आप वहां पर दोबारा ना पहुंचाएं।

इस सिचुएशन से बचने के लिए आप अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर ऑफलाइन पेज सेविंग सिस्टम को ऑन कर दें। यदि आपने इस सिस्टम को ऑन कर दिया तो जब भी आप कोई पेज ओपन करेंगे वह ऑफलाइन सेव हो जाएगा। इसके बाद यदि इंटरनेट डाउन भी हो जाएगा तब भी वह पेज आपके फोन से जाएगा नहीं।

निष्कर्ष

तो यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको टॉप फाइव बेस्ट हिडेन फीचर्स फॉर गूगल क्रोम ब्राउजर के बारे में बताया। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पास भी शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2023 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme