In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

Posted on May 31, 2021 by admin

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? अगर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। इन आसान स्टेप को फॉलो करके आप पता कर सकते हैं आगामी चुनाव में आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?

अभी हमारे देश में चुनाव का माहौल चल रहा है। कुछ ही दिनों पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। अब देश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर पर है। देश में लगभग हर एक या दो वर्ष बाद अब चुनाव होते रहते हैं। भारतीय संविधान के अनुसार हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार है। हम अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं। हमारे एक वोट में इतनी ताकत होती है कि हम किसी भी सरकार को बदल सकते

देश में जितने भी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक पार्षद सभासद ग्राम प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष बनते हैं यह सब हमारे एक वोट के द्वारा ही बनते हैं। हमारे वोट में कितनी ताकत होती है इस बात का अंदाजा किसी को नहीं होता। इन लेकिन दोस्तों आप अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे जब आपके पास वोटर आईडी कार्ड होगा।

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

वोट डालने के लिए हमें भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा एक वोटर आईडी कार्ड प्रदान किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड के द्वारा ही हमें वोट डालने का मौका मिलता है। जिस व्यक्ति के बाद वोटर आईडी कार्ड नहीं है उसे वोट डालने का अधिकार नहीं है। जब हम अपनी 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेते हैं उसके बाद हम वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप सोच रहे हैं कि एक बार आपने वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया तो आप जिंदगी भर वोट डाल सकते हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब भी देश में कोई चुनाव होता है उसके पहले एक नई वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इस वोटर लिस्ट में कुछ नए लोगों के नाम शामिल किए जाते हैं तथा कुछ लोगों के नाम हटाए भी जाते हैं।

जैसा की आप सभी को पता है हमारे देश में प्रतिदिन कुछ लोगों की मृत्यु होती है और कुछ नए लोग जन्म लेते हैं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके नाम को हटाया जाता है तथा जो लोग हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करते हैं उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है।

घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

कई बार ऐसा होता है विभाग की लापरवाही के कारण कुछ ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में से काट दिए जाते हैं जो जीवित होते हैं। ऐसी सिचुएशन में आप वोट नहीं दे सकते हैं। जब भी चुनाव हो उससे पहले आप एक बार वोटर लिस्ट जरूर चेक कर लें कि कहीं आपका नाम काट तो नहीं दिया गया है? यदि आपको पता चल जाए कि आपका नाम काट दिया गया है तो आप इसे दोबारा अपडेट करवा सकते हैं।

नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं। इन आसान स्टेप को फॉलो करके आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय वोटर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nvsp.in/ पर जाना है। अब आप इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट एंड nvsp की ऑफिशियल वेबसाइट में पहुंच सकते हैं।

जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एनवीएसपी का होम पेज ओपन हो जाएगा। स्क्रीन पर आपको सर्च योर नेम ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। इस बॉक्स में आपको अपना नाम इंटर करना है और बगल में दी गई सर्च बटन पर क्लिक करना है।

यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो आपको अपने नाम से जुड़े संपूर्ण जानकारी अपने मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगी। यदि मोबाइल स्क्रीन पर डाटा नॉट फाउंड ऑप्शन दिखाई दे तो इसका मतलब है आपका नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया गया है।

निष्कर्ष

पर इस प्रकार आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया वोटर लिस्ट में हमारा नाम है या नहीं कैसे पता करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह चार्ज कर ली अच्छी लगी है इसमें अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2023 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme