In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

कार्टून डांस वाला वीडियो कैसे बनाएं ?

Posted on June 4, 2021 by admin

कार्टून डांस वाला वीडियो कैसे बनाएं ? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत मजेदार जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं मोबाइल फोन से कार्टून डांस वाला वीडियो कैसे बनाएं? अगर आप अपने मोबाइल फोन से कार्टून डांस वाला वीडियो बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। इन आसान स्टेप को फॉलो करके आप कार्टून डांस वाला वीडियो बना सकते हैं।

जब भी हम सोशल मीडिया ऑन करते हैं या फिर टिक टॉक जैसे कोई शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन ऑन करते हैं वहां पर हमें कुछ कार्टून वीडियो देखने को मिलते हैं। यह कार्टून वीडियो आम इंसान की तरह बोलते हैं तथा डांस करते हैं। यह देखने में बहुत क्यूट लगते हैं। आजकल हर कोई अपने व्हाट्सएप तथा फेसबुक स्टेटस में भी इस तरह के कार्टून वीडियो लगा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में डांस करने वाले कार्टून वीडियो का ट्रेंड इतना अधिक छा गया की ढेर सारे यूट्यूब पर ने हजारों रुपए का व्यापार कर लिया। इस तरह के डांस करने वाले कार्टून वीडियो देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। यदि आप अपने किसी फ्रेंड गर्लफ्रेंड को कोई अच्छा सा मैसेज देना चाहते हैं या गाना देना चाहते हैं तो आप उन्हें इस तरह का एक कार्टून वीडियो बनाकर भेज सकते हैं।

बहुत से लोगों को लगता है कि इस तरह का कार्टून वीडियो बनाना बहुत मुश्किल काम है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है दोस्तों कार्टून वीडियो बनाना बहुत आसान है। हां यह बात सच है आज से कुछ वर्षों पहले एक समय था जब टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा डिवेलप नहीं थी। तब इस तरह का काम करने के लिए हमें कंप्यूटर का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अब टेक्नोलॉजी डेवलप हो चुकी है। अब आप अपने स्मार्टफोन की सहायता से डांस करने वाला कार्टून वीडियो बना सकते हैं।

आज ढेर सारे लोग प्रतिदिन डांस करने वाला कार्टून वीडियो बना रहे हैं। अगर आपका कोई यूट्यूब चैनल है या फिर आप फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर ढेर सारा लाइक पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आपको नहीं पता मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो कैसे बनाते हैं? तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो कैसे बनाएं ?

अपने मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो कैसे बनाएं? जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो बना सकते हैं।

  • अपने मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो बनाने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है और वहां से ZEPETO नाम का एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना है।
  • जब आप एप्लीकेशन डाउनलोड कर ले तो आपको इसे अपने फोन में इंस्टॉल करना है।
  • इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन कर देना है।
  • अगर आपने अपने फोन में इस एप्लीकेशन को आज पहली बार ओपन किया है तो यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। एलाऊ परमिशन बटन पर क्लिक करके आपको सारी परमिशन एलाऊ करनी है।
  • अब आपसे साइन अप करने के लिए कहा जाएगा। आप अपनी फेसबुक आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से इस एप्लीकेशन के अंदर साइन अप कर सकते हैं।
  • अब आप इस एप्लीकेशन के होम इंटरफेस में प्रवेश करेंगे। सबसे पहले आपका नाम जेंडर पूछा जाएगा। आपको अपना नाम और जेंडर भरना है।
  • अब इसके बाद आपको अपने कार्टून के लिए एक अच्छी सी कपड़ों की डिजाइन सेलेक्ट करनी है।
  • इतना कंप्लीट होने के बाद आपको अपने फोन की स्क्रीन पर एक कार्टून दिखाई देगा। जब आप इसके बिल्कुल नीचे देखेंगे आपको एक प्लस बटन दिखाई देगी। आपको इस प्लस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ढेर सारे डांस एनिमेशन ओपन होंगे। अब आप इनमें से कोई भी डांस एनिमेशन अपने कार्टून के साथ अटैच कर सकते हैं। जो भी डांस एनिमेशन आपको अच्छा लग रहा है उसे आप  सिलेक्ट करें।
  • अब आप देख सकते हैं आपने जो कार्टून बनाया है उस पर वह डांस एनिमेशन सेट हो जाएगा। इसके बाद अगर आप छोटी मोटी अन्य एडिटिंग करना चाहते हैं तो वह भी आप कर सकते हैं।
  • जब आपका वीडियो बन कर तैयार हो जाए तब आप इसे एक्सपोर्ट बटन पर क्लिक करके अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। अब आप इस वीडियो को अपने दोस्तों के पास भेज कर ढेर सारे लाइक और कमेंट पा सकते हैं।

निष्कर्ष

यह आज आपके लिए छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया मोबाइल फोन से डांस करने वाला कार्टून वीडियो कैसे बनाएं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2022 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme