In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं ?

Posted on June 3, 2021 by admin

अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं ? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत अमेजिंग जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं? अगर आप अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। इन आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बना सकते हैं।

जैसा की आप सभी को पता है व्हाट्सएप अपने यूजर कि सुविधाओं का बहुत ध्यान रखता है। व्हाट्सएप को आज करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp application अपने यूजर की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर समय कोई ना कोई नया अपडेट लाता रहता है। अभी व्हाट्सएप में एक बिल्कुल नया अपडेट आया है जिसमें व्हाट्सएप नहीं स्टीकर फीचर को लॉन्च किया है।

अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं ?

अगर आप व्हाट्सएप यूज करते हैं तो आपको पता होगा। व्हाट्सएप में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपकी स्टेटस का रिप्लाई एक स्टीकर बेचकर करते हैं। व्हाट्सएप स्टीकर का ट्रेंड बहुत अधिक है। व्हाट्सएप स्टीकर अनेक प्रकार के होते हैं। कुछ व्हाट्सएप स्टीकर अक्षय कुमार शाहरुख खान महात्मा गांधी जैसे पॉपुलर हस्तियों के होते हैं। कुछ स्टीकर डोरेमोन मिकी माउस छोटा भीम जैसे कार्टून के होते हैं।

आजकल व्हाट्सएप पर एक नई स्टीकर का ट्रेंड आया है। अब लोग अपनी फोटो को स्टीकर के रूप में लोगों के पास भेजते हैं। आपने भी नोटिस किया होगा कई लोगों ने आपके पास अपनी फोटो को एक स्टीकर के रूप में भेजा होगा। यह स्टीकर फोटो देखने में बहुत यूनिक लगती है। जब भी हम किसी को अपनी स्टीकर फोटो भेजते हैं वह हमारी तरफ अट्रैक्ट हो जाता है।

जब भी हम किसी की स्टीकर फोटो देखते हैं हमारे मन में भी इच्छा होती है काश हम भी अपनी स्टीकर फोटो बना पाते। लेकिन जानकारी ना होने के कारण हम अपनी स्टीकर फोटो नहीं बना पाते।

अगर आप भी अपनी फोटो को स्टीकर के रूप में बनाना चाहते हैं और इसे अपने दोस्तों के पास भेजना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताने जा रहे हैं। इन आसान स्टेप के द्वारा आप अपनी फोटो को व्हाट्सएप स्टीकर के रूप में बना सकते हैं।

Follow Step अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं ?

अगर आप अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करें। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बना सकते हैं।

व्हाट्सएप स्टीकर बनाने के लिए आपको थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी। अगर आप अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास दो एप्लीकेशन होने चाहिए।

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। गूगल प्ले स्टोर पर आपको बैकग्राउंड इरेज़र तथा personal sticker for WhatsApp यह दो एप्लीकेशन डाउनलोड करने हैं।
  • दोनों एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको इन्हें इंस्टॉल करना है।
  • अब आपको सबसे पहले बैकग्राउंड इरेज़र एप्लीकेशन ओपन करना है। जब आप एप्लीकेशन ओपन करेंगे यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा आपको सारी परमिशन पर एलाऊ करना है।
  • अब आप एप्लीकेशन के अंदर प्रवेश करेंगे। सबसे पहले आपसे आपकी एक फोटो मांगी जाएगी। आप अपनी जिस फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर बनाना चाहते हैं वह फोटो सेलेक्ट करें।
  • अब आपकी फोटो आपको अपनी मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई दे रही होगी। इसी की बिल्कुल नीचे आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। नीचे आपको एक erase ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक सर्कल मिल जाएगा। इस सर्कल की सहायता से आपको अपनी फोटो के बैकग्राउंड को रिमूव करना है। कोशिश करें आप फोटो किसी ऐसी जगह पर खिंचे जिसके पीछे का बैकग्राउंड सिर्फ एक कलर का हो।
  • जब आपकी फोटो का बैकग्राउंड रिमूव हो जाए तो आप सेव बटन पर क्लिक करके इस फोटो को अपने फोन पर सेव कर ले।
  • अब आपको पर्सनल स्टीकर फॉर व्हाट्सएप एप्लीकेशन को ओपन करना है और सारी परमिशन एलाऊ करनी है।
  • जब आप इस एप्लीकेशन के होम पेज में इंटर होंगे आप देख पाएंगे आपको ढेर सारे स्टीकर ऑलरेडी दिखाई दे रहे होंगे। आपको एक एड बटन दिखाई दे रही होगी। आपको इस एड बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ढेर सारी फोटोस ओपन हो जाएंगी। यहां पर आपको वह फोटो सेलेक्ट करनी है जो फोटो आपने कुछ देर पहले एडिट की थी।
  • फोटो सेलेक्ट करने के बाद यह फोटो स्टीकर के रूप में आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगी।
  • अब आप अपने व्हाट्सएप को ओपन करें। जिस किसी भी व्यक्ति के पास आप यह स्टिकर भेजना चाहते हैं उसके पास आप यह स्टिकर भेज सकते हैं।

निष्कर्ष

इस प्रकार आप आसानी से ऊपर बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके अपनी फोटो का स्टीकर बना सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया अपनी फोटो का व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2022 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme