किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे बनाएं? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी देने जा रही हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे तैयार करें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे तैयार करें? तो इस आर्टिकल को आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत महत्वपूर्ण स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक तैयार कर सकते हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं पीडीएफ फाइल के माध्यम से कोई भी डॉक्यूमेंट एक स्थान से दूसरे स्थान तक शेयर करना बहुत आसान रहता है। यदि आपके पास ढेर सारी फोटो हैं या फिर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट है और आप उसे किसी के पास शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ क्रिएट कर सकते हैं। पीडीएफ क्रिएट करने के बाद आप उस डॉक्यूमेंट को केवल एक क्लिक में अपने फोन से किसी भी फोन में भेज सकते हैं। इसमें ज्यादा समस्या नहीं होती है।
अगर आप भी सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा हमारे पास भी प्रतिदिन ढेर सारी पीडीएफ आती रहती हैं। पीडीएफ बहुत कम साइज की होती है इसीलिए अपने फोन में रखना ज्यादा सुविधाजनक रहता है।
Read More – Android Root क्या है ? जानिए पूरी जानकारी यहां पर
अगर आप एक ब्लॉगर हैं या फिर आपका कोई यूट्यूब चैनल है हो सकता है आपको कई बार अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को कोई पीडीएफ शेयर करने की आवश्यकता पड़ती हो। यह आमतौर पर उन लोगों के साथ होता है जो स्टडी से संबंधित ईजी नोट्स वगैरा तैयार करते हैं। लेकिन हमें यूट्यूब या ब्लॉग के द्वारा ऐसा कोई फीचर नहीं दिया जाता जिसके द्वारा हम किसी भी पीडीएफ फाइल को डायरेक्ट अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर पाए।
यदि आपके पास किसी बहुत जरूरी विषय की पीडीएफ है और आप उसे अपने ब्लॉग अथवा यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने दोस्तों के पास शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए बस एक ही रास्ता बचता है। आप उस पीडीएफ की एक लिंक तैयार कर लें। इसके बाद आप इस तैयार लिंक को यूट्यूब चैनल तथा ब्लॉग के डिस्क्रिप्शन में अटैच कर दें। जब कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करेगा तो वह डायरेक्ट उस पीडीएफ फाइल पर पहुंच जाएगा। और वह आसानी से उस पीडीएफ को डाउनलोड करके उसे देख सकता है।
लेकिन दोस्तों यह सब करने के लिए आपको पता होना चाहिए पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे तैयार करते हैं? यदि आपको नहीं पता कि पीडीएफ का लिंक कैसे बनाते हैं? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में बताएं गया आसान स्टेप के द्वारा आप किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक तैयार कर सकते हैं।
किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे तैयार करें?
दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं पीडीएफ का लिंक को कैसे तैयार करें? तो इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में पीडीएफ फाइल का लिंक बना सकते हैं।
- पीडीएफ फाइल का लिंक बनाने के लिए हमें एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से गूगल ड्राइव नाम का एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
- जब आप गूगल ड्राइव ऐप को डाउनलोड कर ले तो आपको इसे ओपन करना है।
- अब आपके सामने गूगल ड्राइव का पेज ओपन हो जाएगा। स्क्रीन में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। नीचे आपको एक प्लस बटन दिखाई देगी। आपको प्लस बटन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपके सामने ढेर सारे डॉक्यूमेंट ओपन हो जाएंगे। आप जिस पीडीएफ फाइल का लिंक तैयार करना चाहते हैं उस पीडीएफ फाइल को सेलेक्ट करें।
- अब आपको अटैचमेंट में अपनी पीडीएफ फाइल दिखाई दे रही होगी। ऊपर आपको नाम एडिट करने के लिए दिखाई देगा। यदि आप चाहें तो पीडीएफ का नाम अपने अनुसार चेंज कर सकते हैं।
- अब नीचे आपको सेव नाम का एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको सेव ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप देखेंगे आपकी फाइल गूगल ड्राइव के अंदर अपलोड हो चुकी है। अब आपको इस फाइल के ऊपर दिखाए गए 3dot पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक शेयर ऑप्शन दिखाई देगा। आपको शेयर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फिर से एक पेज ओपन होगा। नीचे आपको नॉट शेयर्ड नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद नीचे आपको एक लिंक दिखाई दे रही होगी। आपको इस लिंक को कॉपी कर लेना है।
- दोस्तों यह आपके पीडीएफ फाइल का लिंक है। अब आप इस लिंक को किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके द्वारा शेयर की गई लिंक पर क्लिक करेगा वह व्यक्ति तुरंत आपके पीडीएफ पर पहुंच जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया किसी भी पीडीएफ फाइल का लिंक कैसे तैयार करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।