Smartphone में Voice Lock कैसे लगाएं ? – दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत अमेजिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मोबाइल फोन में वॉइस लॉक कैसे लगाएं? अगर आप अपने मोबाइल फोन में वॉइस लॉक सेट करना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़ें। हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने मोबाइल फोन में वॉइस लॉक सेट कर सकते हैं।
हम में से बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन के सिक्योरिटी फीचर को लेकर बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। हमारे स्मार्टफोन में हमारे ढेर सारे इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट फोटो वीडियो या प्राइवेट चैटिंग होती हैं। अपने इन प्राइवेट चीजों को सिक्योर रखने के लिए हम स्मार्ट फोन में एक लॉक का इस्तेमाल करते हैं। स्क्रीन लॉक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यदि हम अपने स्मार्टफोन को लॉक नहीं करेंगे तो कोई भी व्यक्ति आसानी से हमारे स्मार्टफोन के अंदर उपस्थित चीजों को देख सकता है।
आजकल मोबाइल कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन के सिक्योरिटी फीचर्स को दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। पहले केवल पैटर्न लॉक, पासवर्ड लॉक ही उपलब्ध था। लेकिन अब ढेर सारे मोबाइल लॉक उपलब्ध है। वर्तमान समय में आप अपने स्मार्टफोन को लॉक करने के लिए पैटर्न पिन फिंगरप्रिंट फेस जैसे लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप अपने स्मार्टफोन के सिक्योरिटी फीचर को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन में वॉइस लॉक सेट कर सकते हैं। वॉइस लॉक सेट करके आप ना सिर्फ अपने स्मार्टफोन के सिक्योरिटी को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने दोस्तों को हैरान भी कर सकते हैं। आज बहुत सारे लोग अपने फोन में वॉइस लॉक सेट कर रहे हैं। वॉइस लॉक भी बिल्कुल अन्य मोबाइल लॉक की तरह काम करता है। इसमें आपको सबसे पहले एक वॉइस सेट करनी होगी। फोन लॉक होने के बाद जब आप इसे अनलॉक करना चाहेंगे तो आपको वही आवाज दोहरानी होगी जो आपने सेट की थी।
Smartphone में Voice Lock कैसे लगाएं ?
अगर आप जानना चाहते हैं स्मार्ट फोन में वॉइस लॉक कैसे सेट करें? तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप बताने जा रहे हैं। इन स्टेप को फॉलो करके आप वॉइस लॉक सेट कर सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन में वॉइस लॉक सेट करने के लिए हमें स्मार्टफोन कंपनी के द्वारा कोई डिफॉल्ट फीचर नहीं दिया जाता है। अगर हम अपने फोन में वॉइस लॉक सेट करना चाहते हैं तो हमें गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा । गूगल प्ले स्टोर पर ढेर सारी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन उपलब्ध है इनका इस्तेमाल करके आप अपने फोन में वॉइस लॉक सेट कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है और स्क्रीन वॉइस लॉक एप्लीकेशन सर्च करना है।
- स्क्रीन पर आपको ढेर सारी मोबाइल एप्लीकेशन दिखाई दे रहे होंगे। इनमें से आप के सबसे पहले मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- अब आपको एक डाउनलोड बटन दिखाई देगी। आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है। डाउनलोड बटन पर क्लिक करने से कुछ सेकंड बाद यह एप्लीकेशन आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आप इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके इस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
- अब आपको वॉइस स्क्रीन लॉक एप्लीकेशन ओपन करना है। जब आप पहली बार यह एप्लीकेशन ओपन करेंगे यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। आपको सारी परमिशन पर एलाऊ करना है।
- अब आप वॉइस लॉक एप्लीकेशन के होम स्क्रीन में इंटर होंगे। होम स्क्रीन में आपको सेट स्क्रीन लॉक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको स्क्रीन पर एक माइक दिखाई देगा। इस माइक के सामने आपको कोई शब्द बोलना है। शब्द बहुत सोच समझकर शब्द बोलें क्युकी इसी शब्द की सहायता से आप अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं।
- वॉइस कमांड देने के बाद अब आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपसे फोर डिजिट पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जाएगा। यह एक इमरजेंसी पासवर्ड है अगर आप वॉइस कमांड भूल गए तो आप इस पासवर्ड को इंटर करके फोन अनलॉक कर सकते हैं।
- फोर डिजिट पासवर्ड इंटर करने के बाद आपको कंफर्म बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी स्क्रीन पर कंफर्म मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा your voice lock has been added successfully । अब आपका वॉइस लॉक सेट हो चुका है। आप अपनी वॉइस कमांड देखकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया वॉइस लॉक कैसे सेट करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शुभ दिन।