सोशल मीडिया की लत के कुछ नुकसान – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत गंभीर विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सोशल मीडिया की लत के कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे। यदि आप सोशल मीडिया को बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको उन मुख्य नुकसान के बारे में बताएंगे जो सोशल मीडिया के कारण पैदा होते हैं।
जैसा की आप सभी को पता है आज के समय की युवा पीढ़ी का झुकाव सोशल मीडिया की तरह दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। शायद यह कोई ऐसा युवा होगा जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करता हो। ना सिर्फ युवा बल्कि बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया के प्रति बन चुके हैं। हालांकि इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि सोशल मीडिया हमें ढेर सारे लाभ पहुंचाता है। सोशल मीडिया के द्वारा हम कई किलोमीटर दूर देश विदेश में बैठे अपने दोस्तों के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। सोशल मीडिया के द्वारा हम देश और विदेश में होने वाली घटनाओं से खुद को अपडेट कर सकते हैं। लेकिन यदि आप सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और आप सोशल मीडिया के लती बन गए यकीन मानिए सोशल मीडिया के कई गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
Read More – फेसबुक प्रोफाइल पर निक नेम कैसे ऐड करें?
बहुत से लोगों को सोशल मीडिया की लत लग जाने के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी नहीं होती जिस वजह से वह इसे हल्के में लेते रहते हैं। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको उन मुख्य समस्याओं के बारे में बताएंगे जो समस्याएं सोशल मीडिया के कारण जन्म लेती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं सोशल मीडिया के दुष्परिणाम कौन-कौन से हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़िए।
सोशल मीडिया की लत के कुछ मुख्य दुष्परिणाम
सोशल मीडिया की लत लग जाने के कुछ मुख्य दुष्परिणाम के बारे में नीचे बताया गया है। नीचे बताए गए परिणामों को पढ़कर आप समझ सकते हैं कि सोशल मीडिया हमारे लिए कितनी घातक चीज है।
- सोशल मीडिया का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि इससे हमारी आंखें खराब हो जाती है। जब आप दिनभर स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखेंगे तो इससे हमारी आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। स्मार्टफोन से निकलने वाली खतरनाक रेडिएशन किरणें डायरेक्ट हमारे आंखों के रेटिना पर टकराती हैं जिससे आंखों की रोशनी दिन-प्रतिदिन कम होती चली जाती है।
- जब भी हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं या तो हम लेट कर करते हैं या फिर हम बैठकर करते हैं। सारा दिन लेटे और बैठे रहने से हमारा मोटापा बढ़ता चला जाता है और शरीर में निष्क्रियता आने लगती है।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते-करते कभी-कभी हम ऐसी लिंक पर क्लिक कर देते हैं जो हमारे लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। ढेर सारे ऐसे साइबर हैकर होते हैं जो फर्जी लिंक बनाकर उन्हें सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर देते हैं। यदि आपने इन वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपका डाटा कुछ ही सेकंड में गलत व्यक्तियों तक पहुंच जाएगा। हो सकता है आपके इस डाटा का गलत इस्तेमाल किया जाए।
- जब भी हम सोशल मीडिया में कोई वीडियो देखते हैं हमें उस वीडियो में विज्ञापन दिखाई देते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है सोशल मीडिया में हमें कुछ ऐसे विज्ञापन देखने को मिल जाते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल नुकसानदायक होते हैं। उन सभी विज्ञापनों को इस तरह से प्रदर्शित किया जाता है कि हमें भी उन प्रोडक्ट को खरीदने की इच्छा होने लगती है। जब तक हम उसे ना खरीदे तब तक हमें चैन नहीं मिलता।
- कई बार ऐसा होता है सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय हमें कुछ नए दोस्त मिल जाते हैं। इन में से कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो बहुत बुरे होते हैं। हम इन लोगों के बहकावे में आ जाते हैं और गलत काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस तरह से ढेर सारे लोग ब्रेनवाश कर के नए युवाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं।
- सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है। कई बार ऐसा होता है हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते करते कुछ ऐसे वीडियो को देख लेते हैं जो हमें बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए।
- सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल करने का सबसे बुरा प्रभाव हमारी पढ़ाई पर पड़ता है। यदि आप दिनभर सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो आपको सोशल मीडिया की लत लग जाएगी। इसके बाद आपका पढ़ाई लिखाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा और आप अपना कैरियर चौपट कर लेंगे।
- सोशल मीडिया से एक और सबसे बड़ा नुकसान होता है हम अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिवार वालों से दूर हो जाते हैं। खाली समय में हम अपने परिवार के साथ ना बैठकर सोशल मीडिया में लगे रहते हैं जिस वजह से घर में आपसी मनमुटाव बना रहता है।
निष्कर्ष
तो साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया सोशल मीडिया के नुकसान कौन-कौन से हैं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। पर अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।