In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? टाइम मैनेजमेंट करने के 5 तरीके

Posted on March 19, 2021 by admin

टाइम मैनेजमेंट कैसे करें | सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी चीज होता है। जैसे हम कहीं जाने के लिए पूरी प्लानिंग करते हैं ठीक उसी तरह हमें अपने जीवन में सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट करना सबसे जरूरी होता है। भगवान ने किसी को कम सुंदरता दी है किसी को अधिक सुंदरता दिया है किसी को कम दिमाग दिया है तो किसी को अधिक दिमाग दिया है लेकिन समय सबके लिए समान है।

Google Site Kit क्या है, इसे वर्डप्रेस पर कैसे इंस्टॉल करें?

चाहे वह अधिक सुंदर हो या कम सुंदर, अधिक बुद्धिमान हो या कम बुद्धिमान लेकिन सबको 24 घंटे का समय मिलता है। समय हमेशा चलता रहता है यह किसी का इंतजार नहीं करता है। इसीलिए हमें समय के साथ चलना चाहिए और किसी भी काम को करने से पहले हमें समय का सही शेड्यूल बनाना चाहिए।

टाइम मैनेजमेंट कैसे करें ? टाइम मैनेजमेंट करने के 5 तरीके

हमें हमेशा समय का सही उपयोग करना चाहिए ताकि हमें अच्छे परिणाम मिल सके यदि हम समय का सही उपयोग नहीं करेंगे तो हमें हमेशा बुरे परिणाम ही मिलेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको टाइम मैनेजमेंट के 5 सबसे अच्छे तरीके बताने जा रहे हैं। अगर आप अपने टाइम का मैनेजमेंट सही तरीके से नहीं करते हैं या आपको ‘टाइम मैनेजमेंट कैसे करें’ के बारे में पता नहीं है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और इससे अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।

To-Do List जरूर बनाएँ

अगर आपको अपने टाइम का सही से उपयोग करना है तो टू-डू लिस्ट बनाना बहुत जरूरी है। आप प्रतिदिन रात में एक कागज पर अगले दिन के काम का एक लिस्ट जरूर बनाएं और उस पर लिखें कि किस समय पर कौन सा काम करना है। बड़े-बड़े आंत्रप्रन्योर और बिजनेसमैन अगले दिन के काम का लिस्ट पहले ही बना लेते हैं ताकि वह समय पर अपने सारे काम पूरे कर सकें। टू डू लिस्ट बनाने से आपका काम जल्दी खत्म होगा और कोई भी काम छूट नहीं पाएगा। टू-डू बनाकर आप अपने टाइम का मैनजेमेंट सही तरीके से कर सकते हैं। यह सफलता के लिए यह सबसे जरूरी काम है।

महत्वपूर्ण कार्य पहले समाप्त करें

यदि आपको दिन में बहुत सारे काम करने हैं तो आप उनमें से चुने की सबसे महत्वपूर्ण काम कौन सा है। महत्वपूर्ण काम को सबसे पहले समाप्त करने की कोशिश करें। यदि आपने महत्वपूर्ण काम सबसे पहले कर लिया है तो आपके पास जो समय बचेगा उसमें अन्य सारे छोटे काम निपटा लेंगे। बहुत से लोग ऐसा करते हैं कि वह सबसे आसान काम को सबसे पहले निपटाने की कोशिश करते हैं इस चक्कर में उन्हें महत्वपूर्ण काम करने का समय नहीं मिलता है और वह असफल हो जाते हैं। इसके लिए महत्वपूर्ण काम को सबसे पहले समाप्त करें और बाकी बचे हुए समय में अन्य सारे काम करें।

सुबह जल्दी उठें

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि सुबह जल्दी उठने के कितने फायदे हैं। सुबह आपको ताजी हवा मिलती है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखती है। इसके अलावा आपको अतिरिक्त समय मिलता है और उस अतिरिक्त समय का अच्छे से उपयोग कर सकते हैं। यदि आप सुबह लेट से उठेंगे तो आपके पास दिन में कम समय मिलेगा और कम समय मिलने से आप कम काम ही कर पाएंगे।

किसी भी काम को बाद में ना टालें

किसी भी काम को करने में आलस ना करें और काम को बाद में ना टालें। जैसा की आप सभी को पता है कल कभी नहीं आता है इसीलिए किसी भी काम को तुरंत करने का प्रयास करें यानी आज का काम आज ही करने की कोशिश करें उसे कल के लिए कभी ना टालें। जैसा कि हमने आपसे ऊपर ही कहा कि महत्वपूर्ण काम सबसे पहले निपटा लें उसे बाद के लिए ना डालें नहीं तो वह काम पेंडिंग पड़ा रहता है। ऐसा करने से आपको हमेशा असफलता ही हाथ लगेगी और अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे।

किसी भी काम को पूरा करने का निर्धारित समय सीमा तय करें

किसी भी काम को पूरा करने की समय सीमा हमेशा तय करना चाहिए। यदि आपने किसी भी काम को करने की सीमा तय की है तो आप उसने अपने काम को खत्म कर पाएंगे। यदि आपने समय सीमा निर्धारित नहीं की है तो आप एक ही काम में अधिक देर तक लगे रहेंगे और दूसरे काम के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा। इसीलिए हमेशा काम को शुरू करने से पहले या निर्धारित करें कि हमें इस काम को कितनी देर में या कितने दिन में समाप्त कर देना है। ऐसा करने से आप उस काम को जल्दी से समाप्त कर पाएंगे और अगले काम के लिए भी आपको वक्त मिल पाएगा।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आपको सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट कितना जरूरी होता है इसके साथ ही हमने टाइम मैनेजमेंट के तरीके बताए। टाइम मैनेजमेंट करने के लिए सबसे पहले आपको उस काम को करने की लिस्ट बनानी पड़ेगी और उसे निर्धारित समय सीमा के अनुसार समाप्त करना पड़ेगा। अगर आपको यह आजकल अच्छा लगा हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2023 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme