TubeMate App क्या है ? | TubeMate Apk File कैसे Download करे – आज के समय में बहुत सारे लोग YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं। इन में से बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो उस YouTube Video को Download करके अपने फोन स्टोरेज में सेव करना चाहते हैं। लेकिन YouTube किसी भी वीडियो को Phone Storage में Download करने की सुविधा नहीं देता है बल्कि आप उसे अपने YouTube App में ही Download करके ऑफलाइन देख सकते हैं। लेकिन यदि कोई Video आपके फोन स्टोरेज में सेव हो जाए तो आप उसे किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको TubeMate Apk File कैसे Download करे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। यूट्यूब के लिए इंट्रो वीडियो कैसे बनाएं
TubeMate App क्या है ?
TubeMate एक ऐसा Android App है जिसके जरिए आप बड़े ही आसानी से किसी भी YouTube Video को अपने फोन स्टोरेज में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आप इस वीडियो को कभी भी देख सकते हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। TubeMate App की मदद से आप किसी भी वीडियो को अलग-अलग Resolution में Videos में डाउनलोड कर सकते हैं, बशर्ते वह Video उस Quality में उपलब्ध हो।
आमतौर पर Youtube Video Download करने के लिए TubeMate App ऐप का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यदि आप कहीं ऐसी जगह यात्रा करने जा रहे हैं जहां पर इंटरनेट कनेक्शन नहीं है लेकिन फिर भी आप अपना मनोरंजन करना चाहते हैं तो TubeMate App की मदद से आप पसंदीदा YouTube Videos को डाउनलोड करके उसे Phone Storage में Save कर सकते हैं।
TubeMate App के Features
- TubeMate App की मदद से आप किसी भी YouTube Video को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- TubeMate App के जरिए आप किसी भी वीडियो को अलग-अलग Resolution में डाउनलोड कर सकते हैं।
- TubeMate App की मदद से आप किसी भी वीडियो होस्टिंग प्लेटफार्म की वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
- TubeMate App में आप YouTube के किसी भी Video को ऑनलाइन देख भी सकते हैं।
- TubeMate ऐप की मदद से आप किसी भी YouTube Video को Audio File (MP3, MP4) में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
TubeMate Apk File कैसे Download करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TubeMate एप्लीकेशन को UpToDown वेबसाइट से 25 करोड़ से भी अधिक बार Downlaod किया जा चुका है। इस ऐप को यूज करने के लिए आपके पास कम से एंड्रॉयड 4.0 वर्जन का स्मार्टफोन जरूर होना चाहिए। नीचे हम आपको TubeMate Apk डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं:
- यदि आप TubeMate App को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए Tubemate.net साइट पर विजिट करें।
- यहां पर आपको सबसे ऊपर Download Now का बटन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।
- इस पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर Downlaod APK लिखा हुआ दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TubeMate App को यहां से 11 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
- Download APK पर क्लिक करने के थोड़ी देर बाद डाउनलोड करने के लिए ऑप्शन पूछेगा यहां पर आप OK/Accept बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद TubeMate APK डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
TubeMate APK फ़ाइल को Install कैसे करें ?
- TubeMate का APK फाइल डाउनलोड हो जाने के बाद Downlaods में जाकर उस File पर क्लिक कर दें
- आप जैसे ही File पर क्लिक करेंगे तो वह Install होना शुरू हो जाएगा।
- Install करने के दौरान आपसे Unknown Sources को Allow करने का ऑप्शन पूछेगा तो उसे Allow कर दें और फिर से बैक बटन दबा कर वापस चले आएँ।
- इसके बाद आपका ऐप इंस्टॉल हो जाएगा और आप इस ऐप की मदद से किसी भी Youtube Video को बड़े ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
TubeMate App की मदद से Videos कैसे Downlaod करें ?
यहां पर हम आपको TubeMate App की मदद से किसी भी YouTube Video को साधारण तरीके से Download करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
- सबसे पहले आप अपने फोन में YouTube App ओपन करें।
- इसके बाद आप जो भी Video डाउनलोड करना चाहते हैं उस Video को ओपन करें।
- Video को ओपन करने के बाद Share बटन पर क्लिक करें और इसके बाद Copy Link पर क्लिक करें।
- इसके बाद YouTube App को मिनिमाइज कर दें और TubeMate App ओपन करें।
- यहां पर होम पेज पर ही आपको सबसे ऊपर Address Bar दिखाई देगा। यहां पर Copy किए गए Link को Paste कर दें और मोबाइल कीबोर्ड का Enter बटन दबा दें।
- इसके बाद वह Youtube Video ओपन हो जाएगी और सबसे नीचे लाल रंग का डाउनलोड बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद वह वीडियो जिस-जिस Resolution में उपलब्ध होगी वह दिखाई देने लगेगी। आपको जिस भी Resolution में वीडियो डाउनलोड करनी है उस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपसे स्टोरेज लोकेशन वगैरह पूछेगा उसे जैसे का तैसा रहने दें और Download पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद TubeMate App पर Youtube Video Download होना शुरू हो जाएगा।