In Hindi Advice

Technical Advice in Hindi

Menu
  • Home
  • Blogging
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Technology
  • Cloud Service
  • YouTube
Menu

लोन कितने प्रकार के होते हैं?( Types Of Loan In Hindi )

Posted on June 19, 2021 by admin

लोन कितने प्रकार के होते हैं?( Types Of Loan In Hindi )  – आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं लोन कितने प्रकार के होते हैं?( Types Of Loan In Hindi ) इसी के साथ साथ हम आपको लोन के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में भी विस्तार से बताएंगे। तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं लोन कितने प्रकार के होते हैं और अलग-अलग लोन की क्या विशेषताएं हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में आपको लोन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी तथा उनके प्रकार के बारे में बताया गया है।

Read Also : SIT क्या है ? SIT का फुल फॉर्म क्या है

बहुत से लोगों ने हमें पूछा था कि सर लोन कितने प्रकार के होते हैं इस बारे में जानकारी दीजिए। इसीलिए आज हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि लोन कितने प्रकार के होते हैं? दोस्तों कई बार ऐसा होता है हम अपने लिए कोई लोन खरीदने का प्लान बनाते हैं। लेकिन जानकारी ना होने के कारण हम इसे नहीं ले पाते। आज ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें लोन के बारे में संपूर्ण जानकारी है।

यदि मैं आपसे पूछूं कि लोन कितने प्रकार का होता है तो मुश्किल से आप दो या तीन प्रकार का नाम बता पाएंगे। होम लोन कार लोन पर्सनल लोन एजुकेशन लोन यह लोन के कुछ मुख्य प्रकार होते हैं और लोगों को इन्हीं के बारे में जानकारी होती है। लेकिन दोस्तों इन लोन के अलावा भी ढेर सारे ऐसे लोग होते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। जानकारी ना होने के कारण लोग वह लोन नहीं लेते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही लोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन लोन के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं लोन कितने प्रकार के होते हैं तो उसके लिए नीचे की जानकारी को ध्यान से पढ़िए। नीचे हम आपको लोन के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में बता रहे हैं।

लोन कितने प्रकार के होते हैं ?( Types Of Loan In Hindi )

अगर आपको नहीं पता कि लोन कितने प्रकार के होते हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। नीचे की जानकारी को पढ़कर आप पता कर सकते हैं लोन कितने प्रकार के होते हैं।

कृषि लोन

कृषि लोन मुख्य रूप से किसानों को दिया जाता है। कृषि लोन लेने के लिए आपको अपनी खेती को गिरवी रखना पड़ता है। आप अपने खेत के किसी एक भाग को केंद्र सरकार के पास गिरवी रखकर कृषि लोन ले सकते हैं। कृषि लोन में आपको कितनी कीमत मिलेगी यह आप की खेती के सर्किल रेट पर निर्भर करता है।

इलेक्ट्रिकल गुड लोन

कई बार ऐसा होता है हम अपने लिए कोई इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक से सामान खरीदना चाहते हैं। लेकिन हमारे पास पैसे नहीं होते हैं। ऐसी सिचुएशन में आप इलेक्ट्रिकल गुड लोन ले सकते हैं। इलेक्ट्रिकल गुड्स लोन मुख्य रूप से उन लोगों को दिया जाता है जो इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल सामान को खरीदते हैं। इससे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया जाता है।

प्रोफेशनल लोन

यदि आपको किसी प्रोफेशनल फील्ड से संबंध रखते हैं। आप प्रोफेशनल डॉक्टर इंजीनियर या चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तो आप प्रोफेशनल लोन ले सकते हैं। प्रोफेशनल लोन वह व्यक्ति लेते हैं जो किसी प्रोफेशनल कोर्स से संबंध रखते हैं और भविष्य में अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं। प्रोफेशनल लोन लेने के लिए आपके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।

बिजनेस लोन

दोस्तों अगर आप कोई छोटा सा ग्रह उद्योग या लघु उद्योग चलाते हैं और आप भविष्य में अपने इस उद्योग को बड़े लेवल तक लेकर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप बिजनेस लोन ले सकते हैं। बिजनेस लोन मुख्य रूप से बिजनेस के लिए दिया जाता है। बिजनेस लोन देने से पहले आपके बिजनेस की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा रूपरेखा चेक की जाती है। आपकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर आपको बिजनेस लोन प्रदान किया जाता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक लोन 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने पैसों को बैंक में फिक्स कर देते हैं। यदि आप चाहें तो इसे फिक्स डिपाजिट के ऊपर भी लोन ले सकते हैं। फिक्स डिपाजिट पैसों की कुल कीमत का 70% तक का लोन आप ले सकते हैं।

गोल्ड लोन

अगर आपके पास सोने के आभूषण हैं तो आप उन आभूषण को गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले सकते हैं। आज के समय में ढेर सारे लोग गोल्ड लोन ले रहे हैं।

वाहन लोन

अगर आप अपने लिए कोई चार पहिया या दो पहिया या कोई भी इंजन युक्त वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक के माध्यम से वाहन लोन प्राप्त कर सकते हैं। वाहन लोन में आपको पर्याप्त धनराशि दी जाती है जिसके द्वारा आप अपना मनपसंद वाहन खरीद सकते हैं।

एजुकेशन लोन 

यदि आप पढ़ाई में अच्छे हैं। आप भविष्य में अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं किंतु आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आप एजुकेशन लोन ले सकते हैं। एजुकेशन लोन में आपको अपने डिग्रियां दिखानी पड़ती है और कुछ स्थिति में इन्हें गिरवी रखना पड़ता है। इसके आधार पर आपको एजुकेशन लोन दिया जाता है। बहुत से छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए एजुकेशन लोन का प्रावधान है।

होम लोन

यदि आपके पास रहने के लिए बड़ा घर नहीं है। आप कच्चे घर में अपना जीवन यापन कर रहे हैं तो इस सिचुएशन में आप होम लोन ले सकते हैं। होम लोन में आपको अपनी जमीन के कागज गिरवी रखने पड़ते हैं जिसके आधार पर आपको घर बनाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। अलग-अलग बैंक में अलग-अलग ब्याज दर पर आपको होम लोन उपलब्ध कराया जाता है।

निष्कर्ष

तो यह आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। इस आर्टिकल में हमने आपको लोन के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में बताया। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ezjobs Local PartTime Apps क्या है? What is Ezjobs Local PartTime Apps In Hindi
  • Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर क्या है? Whatsapp Restrict ग्रुप फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
  • Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
  • 5 जरूरी सॉफ्टवेयर जो हर कम्प्यूटर में होने चाहिए
  • Bitcoin को Ethernum में या फिर किसी भी और क्रिप्टो करेंसी में कैसे Convert करें?

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • July 2020
  • February 2020
  • January 2020

Categories

  • Application
  • Blogging
  • cloud service
  • Cricket
  • Digitel Marketer
  • Digitel Marketing
  • Game
  • Hindi Me Jankari
  • Hindi Tips & Tricks
  • How to?
  • Make Career
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • YouTube
©2023 In Hindi Advice | Design: Newspaperly WordPress Theme