लेजर प्रिंटर क्या होता है ? बेस्ट लेजर प्रिंटर कौन-कौन से हैं – आजकल मार्केट में कई प्रकार के प्रिंटर उपलब्ध हैं। जब आप प्रिंटर खरीदने जाते हैं तो कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा प्रिंटर अच्छा है और किसे खरीदना चाहिए जो यूज करने में आसान हो और अच्छे फीचर्स वाला हो। हालांकि यह सब आपके बजट पर भी निर्भर करता है कि आप कितने कीमत वाला प्रिंटर लेना चाहते हैं। इसी से जुड़ी दुविधाओं का समाधान करने के लिए हमने यह आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल में हम लेजर प्रिंटर के बारे में बताने के अलावा बेस्ट लेजर प्रिंटर्स के बारे में भी बताएंगे।
लेजर प्रिंटर क्या होता है? बेस्ट लेजर प्रिंटर कौन-कौन से हैं?
लेजर प्रिंटर एक प्रकार का प्रिंटर है जिसकी मदद से आप जीरॉक्स और स्कैन कर सकते हैं। यह नॉर्मल इंकजेट प्रिंटर से काफी अच्छा होता है। क्योंकि यह आपको अधिक सुविधाएं प्रदान करता है। मार्केट में इस समय लेजर प्रिंटर की काफी मांग है। लेजर प्रिंटर किसी भी डॉक्युमेंट की फोटो कॉपी निकाल सकता है इसके अलावा यह किसी भी डॉक्युमेंट को स्कैन करके आपके स्टोरेज में सेव करने की भी सुविधा देता है। यह किसी इंकजेट प्रिंटर की तुलना में जल्द से जल्द फोटो कॉपी भी करता है। हालांकि इंकजेट प्रिंटर की तुलना में इसकी कीमत अधिक होती है। लेजर प्रिन्टर की स्पीड भी काफी ज्यादा होती है। लेजर प्रिन्टर एक मिनट में 8 पेज तक प्रिंट कर सकता है।
लेजर प्रिंटर क्यों खरीदें?
मार्केट में अलग-अलग प्रकार के प्रिंटर उपलब्ध है जो आपको लेजर प्रिंटर से भी कम कीमत पर मिल जाएंगे। अगर आप घर पर यूज़ के लिए प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो इंकजेट प्रिंटर से भी काम चला सकते हैं क्योंकि घर में आपको कभी-कभी प्रिंटिंग करना पड़ता है। इसीलिए इसमें स्पीड कोई मायने नहीं रखती है। लेकिन यदि आप अपने किसी दुकान के लिए प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो स्पीड सबसे अधिक मायने रखती है, क्योंकि आप जल्द से जल्द कस्टमर को स्कैन कॉपी देना चाहते हैं। इसके लिए आपको लेजर प्रिंटर खरीदना चाहिए लेजर प्रिंटर से आप ब्लैक एंड वाइट और कलर प्रिंट दे सकते हैं। इसकी क्वालिटी भी अच्छी होती है।
बेस्ट लेजर प्रिंटर
अगर आप मार्किट में लेजर प्रिंटर ढूंढ रहे हैं तो आपको बहुत सारे प्रिंटर मिल जाएंगे। लेकिन उनमें से सबसे अच्छा ढूंढना मुश्किल हैंम इसीलिए हम आपको नीचे बेस्ट लेजर प्रिंटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
HP Colour Laser MFP 178nw
अगर आप मार्केट में कोई अच्छा लेजर प्रिंटर ढूंढ रहे हैं तो HP Colour Laser MFP 178nw आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए लेजर प्रिंटर की मदद से आप ब्लैक एंड वाइट और कलर प्रिंट निकाल सकते हैं अगर आप कलर प्रिंट चाहते हैं तो यह 1 मिनट में मैक्सिमम 10 प्रिंट निकाल सकता है बाजार में इसकी कीमत 28,999 रुपए है।
Canon MF3010 Digital Multifunction Laser Printer
कैनन कंपनी कैमरे और प्रिंटर बनाने के लिए मशहूर है अगर आप कैनन कंपनी का कोई लेजर प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो Canon MF3010 Digital Multifunction Laser Printer आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्रिंटर के मदद से आप प्रिंट, फोटोकापी और स्कैन कर सकते हैं। कंपनी का दावा करती है कि इसकी मदद से आप 1 मिनट में 18 प्रिंट निकाल सकते हैं बाजार में इसकी कीमत ₹16,499 है।
HP Laserjet M1005 Multifunction Printer
यदि आप प्रिंटर का प्रयोग फोटोकॉपी स्कैन और प्रिंट निकालने के लिए करना चाहते हैं तो HP Laserjet M1005 Multifunction Printer भी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्रिंटर की मदद से आप ब्लैक एंड वाइट प्रिंट निकाल सकते हैं। कंपनी के अनुसार आप इस प्रिंटर की मदद से एक मिनट में 14 प्रिंट निकाल सकते हैं। मार्केट में इसकी कीमत 18,400 रुपये है।
HP 1020 Plus Single Function Laser Printer
यह प्रिंटर घर पर या कॉमर्शियल यूज के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके ट्रे में एक साथ 100 पेपर रखा जा सकता है। यह सिर्फ ब्लैक एंड वाइट प्रिंट निकलता है। इसकी DPI 600×600 है। कंपनी के दावों के अनुसार ये एक मिनट में 15 पेज प्रिंट कर सकता है। इसकी कीमत 13,658 रुपए है। इसमें आपको कई तरह के डिस्काउंट भी मिल जाएंगे।